वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण के दौरान नालसा जागृति योजना 2025 की दी जानकारी
1 min read
सचिव रेखा यादव ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान नालसा जागृति योजना 2025 की दी जानकारी
धौलपुर
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर महिलाओं को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं का गहन अवलोकन किया
सचिव ने निरीक्षण के समय भवन की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, रजिस्टर संधारण, केस फाइलों की गोपनीयता एवं चौबीसों घंटे सहायता व्यवस्था की भी जानकारी ली साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया एवं वन स्टोप सेंटर में दर्ज हिंसा पीड़ित महिलाओं के केस रजिस्टरों की भी जांच की गई निरीक्षण दौरान दो बालिकाएं मिली जिनकी सचिव रेखा यादव ने वनस्टॉप प्रबंधक से जानकारी ली एवं दोनों बालिकाओं को सचिव ने किसी भी प्रकार के गलत कार्य न करने और न ही किसी अन्य को करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दोनों बालिकाओं को सदैव अच्छे आचरण का पालन करने, पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने, परिवारजनों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही सचिव ने नालसा (जागृति- न्याय जागरुकता के लिए जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शिता पहल) योजना 2025 के अंतर्गत विषय सशक्त युवा सशक्त भारत के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं को बताया कि इसका मुक्ष्य उद्देश्य न्याय संबंधी जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा युवाओं को भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता, शिक्षा, जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल सुरक्षा कानून, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, डिजिटल सुरक्षा, लैंगिक समानता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरुक करना है। जिससे वे कानून का सम्मान करें, साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहें, नशे से दूर रहें तथा शिक्षा एवं कौशल विकास को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाएं आदि के बारे में बताया।
साथ ही सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में सभी कमरों की साफ-सफाई, पंखे, भोजन, पानी एवं गर्मियों के मौसम को देखते हुए उसके बचाव हेतु उपलब्ध साधनों इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

