विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय’ से गूंजा प्रांगण
1 min readहैरिंग्टनगंज में तिरंगे का सैलाब विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में गूंजी ‘भारत माता की जय’
हैरिंग्टनगंज अयोध्या
स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार की शाम हैरिंग्टनगंज की धरती देशभक्ति के रंग में रंग गई, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ने राष्ट्रभक्ति का जोरदार संदेश दिया।
हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा
तिरंगा यात्रा की शुरुआत राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इसके बाद विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी, विकासखंड के कर्मचारी और सफाईकर्मी बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच निकली यात्रा चिखड़ी चौराहा से ब्लॉक मोड़ होते हुए विकासखंड मुख्यालय पहुंची।
रास्ते भर तिरंगों की कतार और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
विकासखंड मुख्यालय पहुंचने पर विधायक चंद्रभानु पासवान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दिया संदेश
कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्रवासियों के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के अमर शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का जज्बा चरम पर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया), जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, भाजपा नेता सरजू दुबे, राम रूप मिश्रा, शांति पासी, लव सिंह, उमाकांत पाठक, नागेंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, पवन तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरीश तिवारी, सुरेंद्र रावत, अमित तिवारी, लड़ेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सेक्रेटरी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद रहे, पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट

