August 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चिल्ला में गूंजा तिरंगा,सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

1 min read
Spread the love

बांदा सेचिल्ला स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को चिल्ला में देशभक्ति के रंग में सराबोर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा की अध्यक्षता पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता के जयकारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।तिरंगा यात्रा जिला डाक बंगला से शुरू होकर संतोषी माता मंदिर तक पहुंची,जहां यात्रा का समापन किया गया।यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।यात्रा में मंत्री प्रतिनिधि बलवीर सिंह,पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता,चिल्ला व डिघवट-पलरा समेत आसपास के गांवों के प्रधान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्रीय एकता,अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *