August 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शिक्षक हुए शामिल

1 min read
Spread the love

बांदा

जिला संजोयक यूटा से श्री कुलदीप क्रांतिकारी जी के आवास पल्हरी शहर बांदा में यूटा संगठन स्थापना दिवस के 16 वर्ष पूर्ण होने पर बांदा जिला कार्यकारणी एवं ब्लॉक इकाइयों द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक कुलदीप क्रांतिकारी जी ने यूटा संगठन के परिचय पर प्रकाश डाला ।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेम सागर दीक्षित ने संगठन के कार्य विधि को समझाया। जिलाध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती ने बताया कि यूटा संगठन, राष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर देश को समृद्ध बनाने हेतु जनजागरण अभियान के तहत कार्य करता है । यूटा के जनजागरण अभियान और शासन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग सैकड़ों भ्रष्टाचारी जेल की हवा खा चुके हैं ।
जनपद बांदा में आयोजित यूटा स्थापना दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मंत्री प्रेम सागर दीक्षित जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्री निरंजन चक्रवर्ती,जिला संयोजक व मण्डल अध्यक्ष श्री कुलदीप क्रांतिकारी जी, मांडलिक मंत्री श्री देशबंधु रुपौलिया जी, जिला संरक्षक श्री राम हृदय यादव जी, जिला महामंत्री डॉ अश्वनी कुमार यादव जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अकरम खान जी, श्री नसीम अंसारी, अवनीश प्रजापति, जुल्फिकार जी, रामप्रकाश यादव जी , सहित सभी ब्लॉक इकाइयों के ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य यूटा पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *