August 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख प्रतिनिधि की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अमानीगंज विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा से ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए तथा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को लड्डू वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *