August 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंचायत सहायकों एवं सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

विकासखंड कार्यालय मिल्कीपुर के सभागार में सोमवार और मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ओएसआर पोर्टल और ग्राम पंचायत के राजस्व स्रोतों में वृद्धि पर केंद्रित था।
प्रशिक्षण सामग्री का वितरण मिल्कीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव द्वारा किया गया। प्रशिक्षक कमलेश गिरी और अरविंद कुमार पाठक ने ग्राम पंचायत की आय के विभिन्न स्रोतों, आय सृजन के तरीकों और ओएसआर पोर्टल को लॉगिन आईडी से संचालित करने के बारे में जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण में विकासखंड के आठ ग्राम पंचायत सचिवों, जिनमें आशीष मिश्रा, अर्जुन कुमार, अजय कुमार, अभिषेक यादव, ज्योति यादव, आरती वर्मा, स्नेह लता, वीरेंद्र कुमार शामिल थे, तथा 33 पंचायत सहायकों ने भाग लिया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव ने बताया कि प्रशिक्षण का दूसरा चरण मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें विकासखंड की शेष पंचायतों के सचिवों और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *