August 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम, भ्रष्टाचार चरम पर, रिटायर्ड लाइन मैन द्वारा अवैध वसूली का आरोप

1 min read
Spread the love

अमहट मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम, भ्रष्टाचार चरम पर, रिटायर्ड लाइन मैन द्वारा अवैध वसूली का आरोप

रिटायर्ड लाइनमैन द्वारा गलत तरीके से बिल बनाने का मामला आया सामने
सुलतानपुर।
अमहट कृषि उत्पादन मंडी समिति में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। व्यापारियों का आरोप है कि रहमान नामक व्यक्ति, जो कई साल पहले लाइन मैन थे रिटायर्ड हो चुका है, फिर भी मंडी में बाबू का कार्य देख रहा है

व्यापारियों के अनुसार कुछ दिन पहले रहमान लाइन मैंन द्वारा एक व्यापारी का 43000 रुपये किराया और 32,000 रुपये टैक्स गलत तरीके से बना दिया गया था। बाद में मामले की शिकायत पर मंडी निरीक्षक ने बिल को सही कराया।

SDM के निर्देश के बाद भी रिटायर्ड लाइन मैन कर रहा काम
10 अगस्त को SDM सदर गरिमा सोनकिया ने मंडी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बाहर का कोई भी व्यक्ति मंडी में कार्य नहीं करेगा
इसके बावजूद 12 अगस्त को व्यापारियों ने वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमें रिटायर्ड रहमान लाइन मैन को मंडी में काम करते देखा गया।

व्यापारियों में आक्रोश
व्यापारियों का कहना है कि रिटायर्डलाइन मैन कर्मी के द्वारा मंडी में काम कराए जाने और गलत बिल बनाने से व्यापारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। साथ ही मंडी की साख भी खराब हो रही है।

अब देखना होगा कि ईमानदार छवि वाली SDM सदर और जिलाधिकारी महोदय इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *