August 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निजी स्कूलों की समस्याओं के समाधान की मांग, स्कूल शिक्षा परिवार ने विधायक संजय कुमार जाटव को सौंपा ज्ञापन,

1 min read
Spread the love

सरमथुरा, धौलपुर
सरमथुरा में स्कूल शिक्षा परिवार (एसएसपी) राजस्थान ने निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार जाटव को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरटीई भुगतान में देरी, शाला सम्बलन के नाम पर अनावश्यक जांच-निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों के दबाव, फीस वसूली के प्रावधानों में सुधार, आरटीई भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निजी स्कूलों के साथ भेदभाव जैसे मुद्दे उठाए गए।
ब्लॉक अध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सरकार के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को निजी स्कूल संचालक जयपुर में विधानसभा घेराव एवं अनिश्चितकालीन पड़ाव में शामिल होंगे।
विधायक संजय कुमार जाटव ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनकर उचित स्तर पर समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सतीश बंसल, गोविंद पाराशर, अनिल शर्मा, श्रीराम मंगल, अविनाश गर्ग, गोविंद विदरपुर, कदीर खान, भूरा पोशवाल, दीपक गर्ग, कामराज व्यास, मनीष कुमार सैन, मोहर सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *