August 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर में मंगलवार टेस्टिंग हेतु बिजली रहेगी बंद

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जिले के मिल्कीपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इससे मिल्कीपुर विद्युत वितरण उपखंड से जुड़े उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विद्युत विभाग के मिल्कीपुर के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्युत आपूर्ति को और बेहतर तथा सुचारू बनाना है।अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से इस आवश्यक मेंटेनेंस कार्य में सहयोग की अपील की है।
मेंटेनेंस के दौरान विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग की जाएगी, जिसमें डीसीबी पैनलों की ओवरहालिंग का कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, कंट्रोल पैनल की ओवरहालिंग और उपकेंद्र की टेस्टिंग भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *