August 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम पंचायतों में राजस्व वृद्धि के लिए प्रशिक्षण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड कार्यालय मिल्कीपुर के सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ओएसआर पोर्टल और ग्राम पंचायत के राजस्व स्रोतों में वृद्धि पर केंद्रित था।
प्रशिक्षण सामग्री का वितरण मिल्कीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव द्वारा किया गया। प्रशिक्षक कमलेश गिरी और अरविंद कुमार पाठक ने ग्राम पंचायत की आय के विभिन्न स्रोतों, आय सृजन के तरीकों और ओएसआर पोर्टल को लॉगिन आईडी से संचालित करने के बारे में जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण में विकासखंड के आठ ग्राम पंचायत सचिवों, जिनमें आदित्य यादव, दीपेंद्र सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, राहुल कुमार, संदीप कुमार हंसराज, राजेंद्र यादव और सौरभ सिंह शामिल थे, तथा 33 पंचायत सहायकों ने भाग लिया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव ने बताया कि प्रशिक्षण का दूसरा चरण मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें विकासखंड की शेष पंचायतों के सचिवों और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *