गंभीर धाराओं में एफआईआर के 6 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार ने डीआईजी से की विवेचना ट्रांसफर की मांग
1 min readगोंडा।
जिले के थाना परसपुर क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा की मांग को लेकर देवीपाटन रेंज के DIG को प्रार्थना पत्र देकर मामले की विवेचना ट्रांसफर करने की मांग की है।
पीड़ित उमेश चौहान पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम पूरे अजब लोनियनपुरवा, थाना परसपुर ने बताया कि दिनांक 02.08.2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनका पुत्र बृजेश चौहान समूह का रुपया जमा करने बृजेन्द्र बहादुर के घर गया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे छोटू सिंह व रवि सिंह पुत्रगण विजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम बहुवन मदार माझा ने लाठी-डंडा लोहे की राड और लात-घूसों से हमला कर दिया हमले में बृजेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। करीब 5 घंटे बाद होश आया और अभी भी बीच-बीच में बेहोश हो जा रहा है। उसका इलाज CHC परसपुर में चल रहा है उमेश चौहान का आरोप है कि सूचना पर पहुंची 112 और स्थानीय पुलिस आरोपियों को थाने ले गई, लेकिन कुछ घंटे बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। घर आकर आरोपियों ने फिर जान से मारने की धमकी दी है। इस सम्बन्ध में थाना परसपुर में मु0अ0सं0 0357/2026 धारा 110, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत है। 03.08.2026 को एसपी गोण्डा को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन गंभीर धाराओं के बावजूद आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि “हमने पुलिस को मिला लिया है, मुकदमे में फाइनल लगवा देंगे पीड़ित ने डीआईजी देवीपाटन रेंज को दिए पत्र में मांग की है कि मामले की विवेचना किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी/थाने को हस्तांतरित की जाए, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और परिवार को सुरक्षा दी जाए।
महादेव मौर्या

