न्याय पंचायत देवरिया में खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readमिल्कीपुर।विकासखंड मिल्कीपुर की न्याय पंचायत देवरिया की खेल स्पर्धा गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय तरमा में हुई। नोडल शिक्षक अजय गुप्ता ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में करमडांडा के सूरज पहले और अरमारुपीपुर के आमिर दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अरमारूपीपुर की शाहीन पहले और नौवाढाक की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में करमडांडा के आयुष पहले और उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में करमडांडा की रचना पहले और रजऊपुर की आयुषी दूसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर जूनियर बालक दौड़ में अरमारुपीपुर के शनी पहले और करमडांडा के धीरू दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अरमारुपीपुर की शाहीन पहले और नौवाढाक की नैना दूसरे स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में अरमारुपीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में करमडांडा को हराया। जबकि बालिका वर्ग में नौवाढाक की टीम ने करमडांडा को हराकर पहला स्थान पाया। प्राथमिक बालक वर्ग में तरमा ने रजऊपुर को हराया। जबकि बालिका वर्ग में तरमा ने गोठवारा को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अजय, भारत सिंह, वकार अहमद, विपिन सिंह और ललिता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस मौके पर नोडल शिक्षक अजय गुप्ता, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शशि भूषण पांडेय, डॉ. अनिल चौरसिया, अभिषेक मिश्रा, अजय द्विवेदी, विजय यादव, मोहम्मद सरवर, सरोज बिन्द, दिनेश तिवारी, दिनेश वर्मा, अरविन्द पांडेय, विपिन कुमार, पंकज कुमार, निवेदिता उपाध्याय, दीपशिखा, फुलमना, भगवान बक्श मिश्र, ध्रुव त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, चांद बाबू, विनय कुमार समेत कई अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक, शिक्षामित्र और बड़ी संख्या में खिलाड़ी छात्र मौजूद रहे।

