November 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस: फ्लोरल वेस्ट से जैविक खाद बनाने के प्रोजेक्ट को मिली सराहना, सिद्धार्थ खरे जिला स्तर पर सम्मानित

1 min read
Spread the love

बाँदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाँदा में आज आयोजित ‘राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस’ के जनपद स्तरीय आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक पर्यावरण और विज्ञान पर आधारित शोध व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इनमें इंटरनेशनल एमिटी स्कूल के छात्र सिद्धार्थ खरे द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट ‘कन्वर्जन ऑफ फ्लोरल वेस्ट इनटू न्यूट्रियंट रिच लिक्विड फर्टिलाइजर’ (फूलों के कचरे से पोषक तत्वों से भरपूर तरल जैविक खाद का निर्माण) आकर्षण का केंद्र रहा। इस नवाचार को जजों और उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा काफी सराहा गया।
मंदिरों व आयोजनों से निकलने वाले पुष्प कचरे के बेहतर प्रबंधन और उससे उच्च गुणवत्ता वाली तरल खाद तैयार करने की इस सोच को देखते हुए सिद्धार्थ खरे को जनपद स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया गया।
-सिद्धार्थ खरे की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस शानदार सफलता के लिए इंटरनेशनल एमिटी स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और सिद्धार्थ खरे निसंदेह बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *