श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का महासैलाब,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया श्रवण
1 min read
मेरा राम धन-संपदा में नहीं,भजन में मिलेगा: राजन जी महाराज
श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का महासैलाब,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया श्रवण
पंडाल छोटा पड़ा तो बाहर भी लगानी पड़ीं हजारों कुर्सियां
सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डेन में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला।अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा गायक राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।भीड़ का आलम यह रहा कि विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया।श्रद्धालुओं के लिए पंडाल के बाहर भी हजारों कुर्सियां लगवानी पड़ीं।आयोजक ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह के ने बताया कि सातवें दिन लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।कथा व्यास राजन जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम धन-संपदा और भौतिक वैभव से नहीं,बल्कि सच्ची भक्ति और भजन से प्राप्त होते हैं।उन्होंने कहा,मेरा राम केवल भजन में मिलेगा।रामकथा केवल कथा श्रवण का माध्यम नहीं,बल्कि जीवन में मर्यादा,संस्कार और आदर्श आचरण अपनाने की प्रेरणा भी है।सातवें दिन की कथा में श्रीराम वनगमन के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।महाराज ने निषादराज गुह से भेंट,केवट संवाद,ऋषि भारद्वाज के आश्रम पहुंचने और महर्षि वाल्मीकि से संवाद के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।इससे पूर्व छठवें दिन श्रीराम विवाहोत्सव और माता सीता की विदाई का मार्मिक प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई थीं।कथा के बीच ‘सोई जाने जेहिं देइ जनाई’ और ‘प्रभु जी रीझे ला रिझावै ला कवन गुनवा से’ जैसे मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते रहे। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।कथा आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह के पति एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह के अनुसार प्रतिदिन करीब 40 से 50 हजार श्रद्धालु कथा श्रवण और प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं।सातवें दिन उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को दर्शाया।कथा का आयोजन भाजपा नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और उनके पति ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की ओर से किया जा रहा है।कार्यक्रम में विधायक सीताराम वर्मा,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़ा, जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव,जिला अध्यक्ष भाजपा अमेठी राजेंद्र पासी,हिन्दू नेता आशीष सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव अलका पांडेय,भाजपा नेता अयोध्या संतोष सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,ओज कवि राजकिशोर सिंह किशोर (तिलोई),जिला जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महंत दिनेन्द्र दास,महंत राजू दास जी महाराज अयोध्या,पूर्व चीयर मैन भोला नाथ त्रिपाठी, डॉक्टर आर.एन मिश्रा,बीडीओ विमलेश बल्दीराय चंद्र त्रिवेदी, मनोज यादव,जेई जितेंद्र मोहन शर्मा ,गीतांजलि सिंह,अभिराज विक्रम सिंह,पुष्पांजलि सिंह,हर्ष सिंह पवन,राहुल वर्मा,पिंटू पांडे,वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह,पूर्व प्रधान किरन सिंह,प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी, शिवम श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर यादव,बृजेंद्र तिवारी बहादुर,वेद अग्रहरि,मनोज कुमार राय,अरविंद सिंह बबलू,अभिमन्यु मिश्र और तौसीफ खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे !!
