August 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिव्यांग ने अपने भाई और एक महिला पर जबरन भैंसा छीन ले जाने का लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

पीड़ित ने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई,व भैंसा वापस दिलाने की लगाई गुहार

करनैलगंज,गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली के भंभुआ चौकी क्षेत्र अन्तर्गत रामगढ़ गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने ही भाई और एक महिला पर जबरन उसका भैंसा दुबारा छीन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली करनैलगंज में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई और अपना भैंसा वापस दिलाए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार रामचंदर पुत्र द्वारिका ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके भाई राम सूरत ने उसकी करीब 1.20 लाख रुपये कीमत का भैंसा बिना उसकी सहमति के बेलहरी निवासी गीता पत्नी राम किशोर को खोलकर दे दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने स्वयं को दिव्यांग बताते हुए कहा कि उसके साथ अन्याय किया गया।
रामचंदर के मुताबिक घटना के बाद उसने भंभुवा पुलिस चौकी में शिकायत की थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भैंसा वापस दिला दिया था, लेकिन आरोप है कि घर लाते समय रास्ते में ही गीता पत्नी राम किशोर ने दोबारा भैंसा छीन लिया और अपने साथ ले गई।
पीड़ित ने शुक्रवार को पुनः कोतवाली करनैलगंज पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत सौंपी और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उसका भैंसा वापस दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *