कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़ में बच्चों ने सीखा बांस की सीढ़ी बनाना, करके सीखो गतिविधि से बढ़ा व्यावहारिक ज्ञान
1 min readटप्पल, अलीगढ़। कम्पोजिट विद्यालय जहानगढ़, विकासखंड टप्पल में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को लर्निंग बाय डूइंग (Learning by Doing) यानी ‘करके सीखो’ कार्यक्रम के अंतर्गत बांस की नशेनी सीढ़ी बनाने की रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि आयोजित की गई। इसमें एलबी़डी प्रभारी श्री कुशल कुमार ने बच्चों को बांस से उपयोगी सीढ़ी तैयार करने की विधि सिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री श्रीनिवास शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन में उपयोगी व्यावहारिक कौशल से भी जोड़ना है।
गतिविधि के दौरान श्री कुशल कुमार ने बच्चों को मजबूत एवं पके हुए बांस का चयन, सही माप, कटाई, छेद करना और सीढ़ी के पायदानों को मजबूती से जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद रस्सी की सहायता से सभी जोड़ों को कसकर बांधकर सीढ़ी तैयार की गई। साथ ही औजारों के प्रयोग और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधि में प्रतिभाग किया और माप लेने, बांस पकड़ने तथा रस्सी बांधने जैसे कार्यों को सीखने में रुचि दिखाई। इस दौरान विद्यार्थियों को टीमवर्क, श्रम, संतुलन और तकनीकी कौशल का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
अंत में प्रधानाध्यापक श्री श्रीनिवास शर्मा ने श्री कुशल कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और कार्यकुशलता विकसित करती हैं। विद्यालय में आयोजित यह गतिविधि बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ कुछ नया करने का प्रेरणादायक अवसर साबित हुई।

