August 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी दिए निर्देश,

1 min read
Spread the love

धौलपुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलक्टर ने मतदाता सूची अद्यतन, मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिक प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप और दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, सेल्फी अभियान तथा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शपथ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीणा महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक भूपेश गर्ग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *