महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी,
1 min readकरौली, राजस्थान
करौली पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ की रोकथाम तथा महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।
महिला थाना अधिकारी नवल सैनी ने छात्राओं से कहा कि विद्यालय आते-जाते समय या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने राजकॉप (RajCop) ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई तथा स्मार्टफोन नहीं होने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में एएसआई रज्जो, हेड कांस्टेबल राजरानी और विनीता ने महिला सुरक्षा कानूनों, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा कालिका टीम की भूमिका की जानकारी दी। विद्यालय निदेशक प्रेमसिंह माली ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

