August 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा।

राजाखेड़ा,
राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मनियां वृत्ताधिकारी खलील अहमद, धौलपुर वृत्ताधिकारी सुखराम, थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर, एसआई सुरेशचंद्र सहित पुलिस अधिकारी, पुलिस सखी, युवा सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे, अवैध शराब और सट्टे जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इन पर अंकुश लगाना आवश्यक है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया।सदस्यों ने बालिका विद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय के आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखने की मांग भी उठाई। बैठक में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दौरान एएसआई नरेंद्र सिंह,एएसआई राकेश कुमार,हेड कांस्टेबल श्यामबाबू,विजय सिंह,विनोद कुमार,पूनम शर्मा, कांस्टेबल हरिओम, कुलदीप सिंह,धर्मेंद्र सिंह सहित थाना स्टाफ, पुलिस सखी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *