समाजसेवी उदय प्रकाश मिश्रा की पहल से बनी सहमति,बिछा खड़ंजा
1 min read12 पंचायतें बेअसर,पहल हुई तो 35 साल बाद बना रास्ता..
समाजसेवी उदय प्रकाश मिश्रा की पहल से बनी सहमति,बिछा खड़ंजा
सुलतानपुर
कुड़वार थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे भंडरा परशुरामपुर निवासी राजाराम निषाद के परिवार की 35 साल से अधिक पुरानी रास्ते की समस्या बीते गुरुवार को आखिरकार दूर हो गई। रास्ता न होने से परिवार को वर्षों से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। सबसे ज्यादा बरसात के दिनों में मुश्किल और बढ़ जाती थी। राजाराम की पत्नी शिव कुमारी बतातीं हैं कि हमारे रास्ते को लेकर विवाद के समाधान के लिए करीब 12 बार पंचायत हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
गौरक्षक की पहल से निकला समाधान..
गौरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी उदय प्रकाश मिश्रा ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। उनकी पहल से विवाद का समाधान निकला और रास्ते के निर्माण पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके बाद कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की पहल और गांव कई संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से बीते गुरुवार को राजाराम निषाद के घर तक रास्ता तैयार कराया गया। रास्ते पर खड़ंजा भी बिछाया गया। 35 साल बाद घर तक रास्ता बनने से राजाराम निषाद के परिवार ने राहत की सांस ली। इस दौरान बीट उप-निरीक्षक ब्रिजेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल राज नारायण,सचिन ढाखा,संकठा प्रसाद मिश्रा,दिलीप कुमार मिश्रा,सूर्य प्रसाद मिश्रा उर्फ कल्लू, राम कुमार कोरी,राम चन्दर निषाद,श्याम बहादुर निषाद,ढोढे निषाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

