तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानाध्यापकों को दायित्व, कर्तव्य और विद्यालय संचालन पर दिया बल
1 min read
अलीगढ़।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) मडराक, अलीगढ़ में तीन दिवसीय समर्थ जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों तथा विद्यालय संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य श्री लक्ष्मीकांत पांडेय के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ प्रवक्ता श्री राजीव कौशल की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापकों को विद्यालय के बेहतर संचालन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा विद्यार्थियों के हित में प्रभावी कार्य करने के विभिन्न पहलुओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया।
टप्पल ब्लॉक से जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री देवदत्त शर्मा, कंपोजिट विद्यालय कुराना के प्रधानाध्यापक श्री पूरन मल, कंपोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री निवास शर्मा, कंपोजिट विद्यालय उटवारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री संसार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजगढ़ की श्रीमती नीता गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय टप्पल की श्रीमती संजय कुमारी शर्मा, कंपोजिट विद्यालय पीपली की श्रीमती नीता विश्वकर्मा, कंपोजिट विद्यालय हामिदपुर की श्रीमती मधु चौहान, प्राथमिक विद्यालय बाजोत सहित कंपोजिट विद्यालय नगरिया विजना की श्रीमती संजू रानी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरजा नगला की श्रीमती शशि वाला सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में सहभागिता की।
प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक की भूमिका और जिम्मेदारियों को बहुत ही सुंदर एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण से विद्यालयों के बेहतर प्रबंधन और शैक्षिक वातावरण को मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

