बल्दीराय के मऊ और सादुल्लापुर पहुंचे सपा नेता,दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
1 min readशोक में शरीक हुए वरिष्ठ सपा नेता शकील अहमद,परिजनों को दी सांत्वना
सुल्तानपुर।
इसौली विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रबल दावेदार शकील अहमद ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मऊ और सादुल्लापुर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। मऊ में पूर्व प्रधान अली रजा के चाचा के इंतकाल के बाद उनके आवास पहुंचकर मिट्टी में शामिल हुए और परिजनों को ताजियत पेश की।इसके बाद सादुल्लापुर गांव में कुंवर बहादुर यादव की बेटी व उनकी माता के निधन पर उनके घर पहुंचे।उन्होंने गमजदा परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान प्रधान ऊधो प्रताप यादव, वरिष्ठ सपा नेता उमाकांत यादव, राज नारायण यादव, इनामुल रहमान, नदीम अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

