August 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

घर में निकाला विशाल किंग कोबर,मचा हड़कंप सर सुमित्रा ने किया सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

1 min read
Spread the love

घर में निकला विशाल किंग कोबरा, मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
मिल्कीपुर, अयोध्या।

Oplus_131072

जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत रेवतीगंज बाजार के विंध्या पाठक के पुरवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर अचानक किंग कोबरा दिखाई दिया। घर में जहरीले सांप को देखकर परिजनों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया। परिवार के लोगों ने बिना जोखिम उठाए तत्काल इसकी सूचना पुलिस की पीआरवी 112 टीम को दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्पमित्र सुग्रीव उपाध्याय को फोन के माध्यम से जानकारी दी और मौके पर बुलाया।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र सुग्रीव उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी और कड़ी मेहनत के साथ घर के अंदर मौजूद किंग कोबरा का रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सर्पमित्र ने जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाल लिया।
किंग कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। कुछ समय पहले तक जिस घर में भय और दहशत का माहौल था, वहीं सांप के बाहर निकल जाने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने सर्पमित्र सुग्रीव उपाध्याय के साहस और सूझबूझ की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस अथवा प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना देनी चाहिए, ताकि सांप और लोगों दोनों को सुरक्षित बचाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *