August 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कृष्णा कॉलोनी में आवारा श्वान का आतंक, राहगीरों और बच्चों में दहशत, नगर पालिका से कार्रवाई की मांग,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थन

कृष्णा कॉलोनी में आवारा श्वान का आतंक, राहगीरों और बच्चों में दहशत, नगर पालिका से कार्रवाई की मांग,

बाड़ी,
बाड़ी शहर की कृष्णा कॉलोनी, गली नंबर-3E में एक आवारा श्वान के आतंक से क्षेत्रवासी भय के साये में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार श्वान राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है, जिससे कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि श्वान का व्यवहार असामान्य दिखाई देता है और उसकी हरकतों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि यह श्वान कई पशुओं को भी काट चुका है, जिससे लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस श्वान को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी दिन कोई गंभीर घटना हो सकती है। कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए आवारा श्वान को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में आवारा पशुओं और श्वानों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा के लिए चुनौती बन रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *