जल जीवन मिशन साइट पर चोरी का पर्दाफाश, 3 चोर गिरफ्तार, बैटरी-इन्वर्टर और बाइक बरामद
1 min readसुलतानपुर
लम्भुआ थाना पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई बैटरियां, इन्वर्टर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 27/28 जुलाई की रात थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली और ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइट से अज्ञात चोरों ने 2 इन्वर्टर और 4 बैटरियां चोरी कर ली थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ पर मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव व उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा जांच शुरू की गई थी। सुरागरसी और विवेचना के दौरान 31 जुलाई को लम्भुआ पुलिस टीम ने गोपालापुर मोड़ हाईवे के पास से 3 अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। अभियुक्तों ने बताया कि वे रात में पैदल या बाइक से निकलकर मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त डेविड उर्फ हर्षित तिवारी (21 वर्ष) – निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर,नीरज उर्फ कोपे निषाद** (23 वर्ष) – निवासी ग्राम चौधरीपुरवा (पापरघाट), थाना लम्भुआ,राजा कुमार रैदास (20 वर्ष) – निवासी चौधरीपुरवा (पापरघाट), थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर।
बरामदगी 04 अदद UTL बैटरियां,01 अदद UTL Solar इन्वर्टर,02 अदद OKYA बैटरियां,01 अदद HF Deluxe मोटरसाइकिल नंबर: UP 44 BW 6592 – चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों—राजेश निषाद (निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर) और जुगेश निषाद (निवासी पापरघाट, थाना लम्भुआ) के नाम उजागर किए हैं। पुलिस टीम फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

