October 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई एक युवक की मौत, एक घायल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज बड़ा हादसा हो गया। हलियापुर थाना क्षेत्र में बड़ा डांड़ कुवासी के पास माइलस्टोन 85.6 पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में आजमगढ़ निवासी दुर्गेश साहनी (35) की मौत हो गई, जबकि कृष्ण चंद्र जायसवाल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।

हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीईडा की एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्गेश को अयोध्या के सौ शैय्या अस्पताल, पिठला कुमारगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरे घायल का उपचार कराया गया।

हादसे में शामिल बाइक को हलियापुर टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ा कराया गया है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *