July 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार दिन से नहीं मिल रहा था काम; आर्थिक तंगी की आशंका

1 min read
Spread the love

बाड़ी में मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, चार दिन से नहीं मिल रहा था काम; आर्थिक तंगी की आशंका,

बाड़ी, धौलपुर
बाड़ी शहर में आर्थिक तंगी से जुड़ी एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोटरी मोड़ स्थित कोली बस्ती में 25 वर्षीय मजदूर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।मृतक की पत्नी रश्मि ने बताया कि उनके पति भरत भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें लगातार काम नहीं मिल रहा था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। बुधवार सुबह भी वह काम की तलाश में घर से निकले थे, लेकिन काम नहीं मिलने पर कुछ ही देर में वापस लौट आए और अपने कमरे में चले गए।
रश्मि ने बताया कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पति इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। कुछ देर बाद बच्चों ने आकर बताया कि कमरे का दरवाजा बंद है। जब वह दौड़कर पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद मिला। बाद में दरवाजा खुलवाने पर भरत का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गया है। परिवार का भरण-पोषण मजदूरी से ही होता था। मृतक के पिता राजेंद्र सिंह वर्तमान में नागौर में काम करते हैं। पुलिस ने घटना की
राजेंद्र सिंह वर्तमान में नागौर में काम करते हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। उनके बाड़ी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी में आर्थिक तंगी और लगातार काम नहीं मिलने से उपजी परेशानी को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *