July 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव रेखा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मुलाकात हेल्प डेस्क पर स्थित बंदियों के परिजनों की समस्याएं सुुनीं
धौलपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसरण में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागृह धौलपुर का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के पत्रांक की अनुपालना में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, बाह्य उपचार हेतु चिकित्सकीय अनुशंसा प्राप्त बंदियों की स्थिति, उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था तथा उपचार से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिन बंदियों को चिकित्सकों द्वारा जेल के बाहर उपचार हेतु अनुशंसित किया गया था, उनके संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई साथ ही एक बंदी ने नोट बुक उपलब्ध कराने तथा दो बंदियों ने अपनी बीमारी के बारे में बताया इस संबंध में जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सकों का निर्देशित किया कि बंदियों को समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही चिकित्सा उपचार में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा गंभीर रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, इसके लिए जेल अधीक्षक एवं संबंधित चिकित्सक को आवश्यक समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान आज के भोजन के बारे में जानकारी ली तो बताया कि आज खाने में अरहर की दाल, बैंगन मूली एवं चपाती के बारे में जानकारी दी साथ ही कितने बंदी खाने के लिए उपलब्ध रहते हैं इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कारागार परिसर में संचालित मुलाकात सहायता हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया जिसमें मुलाकातियों के पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रतीक्षा व्यवस्था, सूचना उपलब्ध कराने की प्रणाली, सहायता डेस्क पर नियुक्त अधिकार मित्र, अधिवक्तागणों की उपस्थिति तथा आगंतुकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मुलाकात हेतु आने वाले परिजनों से संवाद कर उन्हें प्राप्त सुविधाओं एवं आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही अधिवक्तागणों, अधिकार मित्र को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि मुलाकातियों को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाए तथा सहायता डेस्क पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध रहे।
इस मौके पर चीफ एलएडीसी अमित कमठान, डिप्टी चीफ पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, डॉक्टर सुमित मित्तल, जेल विनोद सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *