July 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा प्रकरणों के निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर में संधारित अभिलेखों, आगंतुक पंजी, केस रजिस्टर, परामर्श रजिस्टर एवं चिकित्सा सहायता से संबंधित अभिलेखों की जांच की। सचिव ने लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित महिला, बालिका को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए।
सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं जैसे आपातकालीन चिकित्सा सहायता विधिक परामर्श एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा अस्थायी आश्रय, पुलिस समन्वय एवं एफआईआर सहायता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने काउंसलिंग कक्ष एवं अस्थायी निवास कक्ष का अवलोकन करते हुए कहा कि पीड़िताओं की गरिमा एवं निजता का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान चार बालिकाएं एवं एक महिला उपस्थित मिली उपस्थित बालिकाओं, महिला से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनसे उनके प्रकरणों के बारे में भी जानकारी ली एवं उनको गलत कार्य न करने एवं अच्छा कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया तथा उनको अपने घरवालों से मिलकर रहने की भी सीख दी साथ ही उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं नालसा व रालसा योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक शिप्रा पचौरी, स्टेनो राहुल डंडौतिया आदि मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *