July 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर अवधेश द्विवेदी से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार रावत, दी शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर अवधेश द्विवेदी के मनोनयन के बाद गुरुवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में पूर्व परिवहन आयुक्त एवं मिल्कीपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार रावत ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर अवधेश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस दौरान सुरेंद्र कुमार रावत ने कहा कि अवधेश द्विवेदी को संगठन ने जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
गौरतलब है कि पूर्व परिवहन आयुक्त एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार रावत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वे लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियानों में नियमित रूप से भाग लेते हैं। उनकी सक्रियता के कारण कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *