July 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव ने बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण, किशोरों को बताए कानूनी अधिकार,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव ने राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गृह में रह रहे किशोरों एवं शिशुओं को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने किशोरों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया और अनुशासन में रहकर भविष्य में गलत कार्यों से दूर रहने की प्रेरणा दी।
रेखा यादव ने अधीक्षक को बच्चों एवं शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बेहतर देखभाल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, शिक्षा और पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को किशोरों के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा, अधीक्षक मुरारीलाल मीणा सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं किशोर गृह के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *