जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा जागरूकता अभियान
1 min readधौलपुर, राजस्थान।
राजाखेड़ा, धौलपुर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के द्वारा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा के द्वारा परिवर्तनकारी मंगलवार एक विशेष जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशीले पदार्थो के दुष्प्रभाव बताने के लिए राजाखेड़ा पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में आरजेएस आकाश शर्मा ने कहा कि नशा कोई स्टाइल नहीं है। अपने मन, भविष्य और शरीर की रक्षा करें। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालती है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ आदतें विकसित करने तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने आकाश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर विद्यालय कर्मचारीगण, कनिष्ठ सहायक अंकित मंगल, डोंगर सिंह, सूरजभान, गीताराम, आदि मौजूद रहें।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

