July 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूस्डे’ अभियान के तहत स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर

1 min read
Spread the love

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूस्डे’ अभियान के तहत स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी,

धौलपुर, राजस्थान
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूस्डे’ अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव एवं न्यायिक अधिकारियों ने छात्रों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

शिविर में नालसा (डॉन-ड्रग जागरूकता एवं कल्याण) योजना-2025 के तहत नशे के दुष्प्रभाव, नशामुक्ति, पुनर्वास एवं विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, पीड़ित प्रतिकर योजना, ‘एक मुट्ठी आसमान’ अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण की रोकथाम तथा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्रों को बताया गया कि पात्र पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं प्रतिकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए जरूरतमंदों से इसका लाभउठाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ सुझाव पेटिका

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ सुझाव पेटिका भी स्थापित की गई, ताकि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं या शिकायतें गोपनीय रूप से लिखकर उसमें डाल सकें। अधिकारियों ने बच्चों को न्याय, समानता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *