July 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पास्को एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दहशत में पीड़ित परिवार, SP से सुरक्षा की गुहार,

1 min read
Spread the love

करौली राजस्थान।

पास्को मामला आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दहशत में पीड़ित परिवार, SP से सुरक्षा की गुहार,

केस वापस न लेने पर परिवार को खत्म करने की धमकी का आरोप, गांव से पलायन करने को मजबूर,

करौली,
जिले के ससेडी गांव निवासी एक परिवार ने पास्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के 10 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गयाजीत गुर्जर ने 27 जून 2026 को महिला थाने में FIR संख्या 106/2026 दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप है कि गांव के ही सुनील व संजय ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि POCSO जैसे संगीन मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आज दिनांक तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि मुकदमा दर्ज कराने से नाराज आरोपियों ने 28 जून की रात 15-20 लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर प्रार्थी के घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि “यदि केस वापस नहीं लिया तो गांव में रहने नहीं देंगे और पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।” आपको बता दे कि
2 जुलाई को जब पीड़ित परिवार बेटी के बयान दर्ज कराने करौली आया तो आरोपियों ने दोबारा हमला कर मारपीट की। प्रार्थी का आरोप है कि सदर थाना करौली में 7 जून को धमकी की शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित परिवार ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम कहते हैं कि उनके रिश्तेदार पुलिस विभाग में हैं, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्रार्थी ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर वह 20-30 ग्रामीणों के साथ सदर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।

भयभीत परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र सुनवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उन्हें गांव से पलायन करना पड़ेगा। ज्ञापन में स्पष्ट लिखा है कि “यदि कोई संगीन वारदात होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी करौली प्रशासन की होगी।”

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *