July 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाजार में फायरिंग से दहशत, व्यापारियों का 2 दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
राजाखेड़ा बाजार में फायरिंग से दहशत, व्यापारियों का 2 दिन में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

राजाखेड़ा, धौलपुर/ व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को सौंपा ज्ञापन, नहीं हुई कार्रवाई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी आज राजाखेड़ा बाज़ार रखा बन्द

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा कस्बे के टाउन चौकी से 300 मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार में सोमवार को दिन दहाड़े बदमाशों द्वारा व्यापारी पर फायरिंग की घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापार मंडल और आम नागरिकों ने आज राजाखेड़ा उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा को ज्ञापन सौंपकर।ज्ञापन मेंआरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाया जाएगा और राजाखेड़ा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी हम वार्ता करेंगे।

ऐ है मामला
व्यापार मंडल के अनुसार कल दोपहर 4.30 बजे लगभग मुख्य बाजार में 3 बदमाशों ने एक व्यापारीयों को जान से मारने के इरादे से फायर किया। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस घटना के बाद पूरे बाजार में भय का माहौल है।

व्यापारियों की मांग
व्यापार मंडल ने ज्ञापन में 2 मांगें रखी हैं:

  1. 48 घंटे में गिरफ्तारी: फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को 2 दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए।
  2. पुलिस गश्त: बाजार में प्रभावी पुलिस गश्त शुरू की जाए ताकि व्यापारी सुरक्षित महसूस करें।

हड़ताल की चेतावनी
व्यापारियों ने साफ कहा है कि अगर 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापार मंडल बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। राजाखेड़ा निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने कहा राजाखेड़ा व्यापार मंडल एक बड़े ही शव्य और स्वभाव शील व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी है यह लोग हमेशा पुलिस की सपोर्ट करते हैं यदि इन्हें कोई ना जायज परेशान करता है तो हम उनके साथ हैं राजाखेड़ा में पुलिस द्वारा निरंतर गस्त की व्यवस्था बढ़ाई जावे, और राजाखेड़ा वार्ड पार्षद लोकेंद्र सिंह चौहान ने कहा राजाखेड़ा में प्रत्येक चौराहे पर सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके कैमरे तो लगवाए गए लेकिन हालात जमीन पर जाने तो एक भी चालू नहीं है आखिरकार लाखों रुपए खर्च क्यों किये, राजाखेड़ा थाना अधिकारी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों की जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी। ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व वार्ड पार्षद लोकेंद्र सिंह चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल सिंह तोमर, पप्पू भट्ठा वाले व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन समस्त पीड़ित परिवार शांतिलाल गारमेंट्स रिंकू जैन मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर राज़ुद्दीन खान एवं प्रवीण पहलवान एवं अन्य नागरिक मौके पर मौजूद रहे।
राजाखेड़ा थानाधिकारी गम्भीर सिंह कंसाना
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *