July 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

​महाविद्यालय में पेड़ों की अवैध कटाई पर भड़के छात्र, प्राचार्य को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

1 min read
Spread the love


​बाँदा

आज ​जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से छात्रों ने मांग रखी है कि महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों द्वारा परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए।
​छात्र नेता कार्तिक आनंद ने बताया कि शनिवार, चार जुलाई को महाविद्यालय के छात्र नेता शिवा शुक्ला ने परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई होते हुए देखा। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर कटाई रुकवाई। छात्रों का आरोप है कि काटे गए पेड़ों की लकड़ियाँ, जो कि महाविद्यालय की संपत्ति थीं, उन्हें मौके से गायब कर दिया गया।
​इस मामले में शिकायत करने पहुँचे छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों को प्राचार्य से मिलने के लिए करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य कार्यालय में मौजूद नहीं थे और कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। काफी देर बाद उनके पहुँचने पर छात्रों ने अपना रोष व्यक्त किया।
​कार्तिक आनंद ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
​इस अवसर पर कार्तिक आनंद, शिवा शुक्ला, नमन निगम, अमित जाटव, युवराज सिंह, अंशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *