July 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद के नेतृत्व में अमाहट चौराहे पर प्रदेश मंत्री राकेश प्रताप बिंद का भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश प्रताप सिंह बिंद का आज अमाहट चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।स्वागत कार्यक्रम भाजपा जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उनके साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता आदरणीय सुशील त्रिपाठी जी ने किया।मंत्री जी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया।पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. राम जी गुप्ता, महामंत्री भोला निषाद, पूर्व मछुआ प्रकोष्ठ संयोजक पिछड़ा मोर्चा महामंत्री वीरेंद्र भार्गव,भावना राय, धर्मेंद्र निषाद, सुग्रीव निषाद, राकेश निषाद, मंडल मंत्री,मंडल अध्यक्ष सोहन लाल निषाद, रामू निषाद, राम मिलन निषाद, अविनाश निषाद, नगर मंत्री वीरेंद्र गुप्ता,राम प्यारे, नन्द लाल निषाद, सोनू विश्वकर्मा, जयवंत निषाद, अखिलेश निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रेखा निषाद ने कहा कि प्रदेश मंत्री के मार्गदर्शन में संगठन और मजबूत होगा और जनसेवा के कार्य और तेजी से होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *