July 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक आवास पर एक साथ कोटेदार और ग्राम प्रधान की मौजूदगी से भड़का धमथुआ राशन घोटाला

1 min read
Spread the love

विधायक आवास पर एक साथ कोटेदार और ग्राम प्रधान की मौजूदगी से भड़का धमथुआ राशन घोटाला,

कार्रवाई ठप होने पर उठे बड़े सवाल

अयोध्या

जनपद मिल्कीपुर क्षेत्र में धमथुआ गांव के चर्चित कोटेदार प्रकरण में अब नया मोड़ सामने आया है। विधायक आवास पर कथित तौर पर धमथुआ के कोटेदार की मौजूदगी और उनके साथ ग्राम प्रधान राजेश यादव की तस्वीर सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया राजनीतिक रंग ले लिया है। इस घटनाक्रम के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और शिकायतकर्ता ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे प्रकरण में अब तक किसी भी प्रकार की ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई। जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जबकि वायरल वीडियो, ग्रामीणों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्य लगातार कोटेदार के खिलाफ इशारा कर रहे हैं। इसके बावजूद न तो निलंबन हुआ और न ही कोई प्रभावी दंडात्मक कदम उठाया गया।
विधायक आवास पर कोटेदार की मौजूदगी की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के कारण कार्रवाई रुकी हुई है? ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी साक्ष्य सामने होने के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो शासन की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने पूरे विश्वास के साथ प्रशासन से न्याय की उम्मीद की थी, लेकिन अब तक केवल जांच का आश्वासन ही मिला है। उनका आरोप है कि मामले को जानबूझकर लंबा खींचा जा रहा है ताकि दोषियों को राहत मिल सके।
फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शीघ्र निष्पक्ष और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला और अधिक तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *