July 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

​डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

1 min read
Spread the love



​अयोध्या।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संस्मरण पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
​भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उन्होंने ‘एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे’ का जो नारा दिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया गया है। आज हर कार्यकर्ता को उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है।
​पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रभक्त, महान शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। संगठन को मजबूत बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
​जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने मुखर्जी जी के जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने थे। उन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा और नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर देश को एक मजबूत राष्ट्रवादी विकल्प दिया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,कमलाशंकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।।
​कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यरूप से जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय,अशोक कसौधन,जिला उपाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक अखण्ड सिंह डिम्पल कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू,मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा,ब्लाकप्रमुख दिनेश बर्मा,फयाराम वर्मा,अभिषेक सिंह चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल विजय लक्ष्मी जायसवाल डॉ सरोज मिश्रा अंजू पाण्डेय,बिनीता मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *