डिजिटल प्रशिक्षण लेकर डिजिटल युग के भागीदार बने राजवीर सिंह राजावत
1 min readधौलपुर में जिला भाजपा कार्यालय पर धौलपुर विधानसभा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण शिविर की कार्यशाला संपन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना एवं अनमोल बंसल रहे कार्यक्रम मे विशेष आमंत्रित अतिथि जिला संयोजक विजय त्यागी एवं जिला सहसंयोजक विनय परमार उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य भविष्य में डिजिटल युग से परिचय कराना है एवं पेपरलेस युग की शुरुआत हो रही है डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑडियो वीडियो के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों से घर बैठे ही अवगत कराना है आने वाला युग डिजिटल युग है हम सभी कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण को लेना है और उसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना है पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब डिजिटल क्रांति का दौर है इसलिए हमको प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक है, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्य को तय करना हमारी जिम्मेदारी है हम इस अभियान को बूथ स्तर तक चलाएंगे, डिजिटल प्रशिक्षण धौलपुर विधानसभा के सह प्रभारी मुकेश सक्सेना ने कहा कि जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्य से ऊपर जाएगा, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के जिला संयोजक विजय त्यागी ने मोबाइल पर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पूरी बारीकी तकनीकियों को कार्यकर्ताओं को समझाया और उसमें आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम कै सह संयोजक अनमोल बंसल ने ऑडियो वीडियो के माध्यम से कार्यशाला को टेलीविजन पर समझाया, कार्यक्रम के अंत में धीर सिंह जादौन ने सभी का धन्यवाद दिया, इस अवसर पर सारानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, जाटोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सक्सेना, टिहरी मंडल अध्यक्ष शंकर लोधा, शशि त्यागी, डॉ मनोज शर्मा, ऋतिक वर्मा, बृजमोहन शर्मा, फैसल खान, नेहा राघव, पूजा कुशवाहा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश पाठक, दिग्विजय राजावत, अनिल चौधरी, सुनील नरवार, बिजेन्द्र त्यागी, बहादुर लोधा इस कार्यक्रम में धौलपुर विधानसभा के पुराना शहर मंडल, कोठी मंडल, जाटोली मंडल, टहरी मंडल एवं सरानीखेड़ा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लियाl

