July 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो माह से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, बूंदबूद पानी के लिए तरह रहे श्रद्धालु

1 min read
Spread the love

दो माह से बंद पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, जय मलंग शाह बाबा की मजार पर श्रद्धालुओं को पानी के लिए परेशानी


हैरिंगटनगंज अयोध्या

विकास खंड हैरिंगटनगंज के ग्राम पंचायत सोहावल सलोनी स्थित टिकरा गांव में जय मलंग शाह बाबा की मजार परिसर का इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले करीब दो माह से खराब पड़ा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मजार पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक गुरुवार को मजार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या से ग्राम प्रधान रामसुंदर यादव को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत सचिव संतोष यादव को भी दूरभाष के माध्यम से हैंडपंप खराब होने की जानकारी दी गई। हर बार जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन मिला, लेकिन मौके पर न तो कोई मिस्त्री पहुंचा और न ही किसी विभागीय कर्मचारी ने निरीक्षण किया।
ग्रामीणों और मजार से जुड़े लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में भी पेयजल संकट बना रहना संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब ग्रामीणों को प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *