July 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधाओं का सर्वे करने का निर्देश

1 min read
Spread the love

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधाओं का सर्वे कराने के निर्देश,

जिला अभिसरण समिति की बैठक आयोजित,

धौलपुर, राजस्थान
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला अभिसरण समिति की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर भवन, शौचालय, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव है, वहां वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्ययोजना बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। साथ ही पोषाहार का शत-प्रतिशत वितरण, अतिकुपोषित बच्चों की पहचान, वृद्धि निगरानी और केंद्रों पर पोषण वाटिका विकसित करने पर जोर दिया।बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 408 आंगनबाड़ी केंद्रों को नंदघर के रूप में विकसित किया जा चुका है। जिला कलक्टर ने शेष केंद्रों को भी समन्वय के माध्यम से विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों और संस्था प्रतिनिधियों ने बच्चों के पोषण एवं विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *