पुलिस मुठभेड़ में सीतापुर के ₹50,000 इनामी बदमाश सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार
1 min readसुल्तानपुर पुलिस मुठभेड़ में सीतापुर के ₹50,000 इनामी बदमाश सहित 4 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी नकदी और अवैध असलहा बरामद। इनके पास से कुल 3 अदद देसी तमंचे, 22 राउंड जिंदा कारतूस, लगभग ₹11,000,000 नकद, एक जीप कंपास और कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं।
सुल्तानपुर में रात्रि में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी दौरान आज रात्रि 2/3 जुलाई की रात में लगभग 3:00 बजे के आसपास थाना जयसिंहपुर पुलिस के द्वारा पीढ़ी टोल के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उनको यह सूचना प्राप्त होती है कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जीप कंपास से उनके क्षेत्र में घूम रहे हैं और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की नियत से हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा उक्त अभियुक्तों की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, परंतु वे अभियुक्त ज़बरदस्ती वहाँ से निकलकर भागे, जिसके क्रम में पुलिस बल के द्वारा पीछा किया गया। अपने आप को घिरता हुआ देखकर बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किए जाते हैं। पुलिस के द्वारा सिखाए हुए तरीके से जवाबी कार्रवाई की जाती है, जिसमें तीन अभियुक्त घायल हो जाते हैं। उनके नाम अनिकेत चौहान पुत्र पिंकू चौहान, निवासी नरेंद्रपुर, थाना सदरपुर, सीतापुर। प्रारंभिक जानकारी के तौर पर उक्त अभियुक्त के ऊपर लगभग 52 मुकदमे हैं। यह ₹50,000 का इनामी बदमाश भी है। दूसरा अभियुक्त आकाश पुत्र अवधेश, निवासी बीबीपुर, थाना इमलीया सुल्तानपुर, जनपद सीतापुर, इसके ऊपर 46 मुकदमे दर्ज होना बताए जा रहे हैं। मिथलेश चौहान पुत्र सुंदर लाल, निवासी मथुआपुर, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर, इसके ऊपर कुल 26 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। अजय पुत्र अनंत राम, निवासी बीबीपुर इमलीया, सुल्तानपुर, इसके ऊपर कुल 22 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उक्त चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। उक्त घायल अभियुक्तों को, जिसमें तीन घायल अभियुक्त हैं, इनको इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है, जहाँ पर इनका इलाज किया जा रहा है। इनके पास से कुल 3 अदद देसी तमंचे, 22 राउंड जिंदा कारतूस, लगभग ₹11,000,000 नकद, एक जीप कंपास और कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि इनके द्वारा काफी दिनों से आसपास के जनपदों में, पूरे क्षेत्र में लगातार चोरियां संपादित की जा रही हैं। आज भी ये चोरी करने की नियत से ही आए हुए थे, जिसके दौरान ये पकड़े गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।” उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री वृजनरायण सिंह

