June 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खंड शिक्षा अधिकारी रमाशंकर कुरील का हुआ स्वागत, शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

1 min read
Spread the love


अलीगढ़।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमाशंकर कुरील जी का ब्लॉक में आगमन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह पहली शिष्टाचार भेंट रही, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक के श्री देवदत्त शर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष, श्री नितेंद्र जी मंत्री, श्री प्रमोद जी राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष, श्री नीरज कुमार जिला उपाध्यक्ष एवं श्री श्रीनिवास शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी श्री रमाशंकर कुरील जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने भी सभी शिक्षकों एवं संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक-समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के सदस्यों ने नए अधिकारी के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *