July 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मासिक ध्वज बंधन समारोह एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

1 min read
Spread the love

धौलपुर।

जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर संगठन द्वारा मासिक ध्वज बंधन समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस संगठन के महामंत्री साकेत बिहारी शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता धनेश जैन ने किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर संगठन द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्य अतिथि साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश की एकता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा पर आधारित है। कांग्रेस ने सदैव सभी वर्गों को साथ लेकर देशहित और जनहित की राजनीति की है। आज भी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए जनता के अधिकारों और समस्याओं की आवाज़ मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियाँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समान अवसर पहुँचाने की भावना से प्रेरित हैं।

जिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस सेवादल आज़ादी के आंदोलन से जुड़ा देश का गौरवशाली संगठन है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेवादल आज भी सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय किया है। युवाओं की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर छात्रों को न्याय दिलाना चाहिए।

जिला कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता धनेश जैन ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोज़गारी और आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर मुरारीलाल घुरैया, गोरेलाल कुशवाह, केशव चंद मीणा, रिंकू बोहरे, अनीस खान, फरद खान, दीपक सक्सेना, शीला देवी, कुसुम, किशन सिंह, नवल सिंह बघेल, शंकर पमार, शमसुद्दीन, राम भरोसी शर्मा, दर्शन लाल जाटव, शिब्बू लोधा, उमर फारुख, सोनू यादव, रामेंद्र मीणा, बनवारी जाटव, सैफ लोधी, रामधार गुर्जर, आज़ाद मिर्ज़ा, गौरव पोसवाल, पातीराम कुशवाहा, बनवारी बघेल, भीकम सिंह, अशोक मिश्रा, अभिषेक यादव, राजू पहाड़िया, लोकेंद्र कंडेरा, इकबाल खान, आशीष सैफी, फिरोज पठान, संतोष त्यागी, अजय बिलोनिया, सुरेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *