एसडीएम मिल्कीपुर के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध तेज, स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन
1 min readअयोध्या/मिल्कीपुर।

तहसील मिल्कीपुर में उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में भ्रमण करते हुए नारेबाजी की और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था से वह संतुष्ट नहीं हैं और कई मामलों में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि आम जनता और अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।
वहीं, अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही।
फरियादी भी परेशान हैं जो की पीड़ितों का कहना है कि आश्वासन मिलता है और कोई काम नहीं होता जिसको लेकर पीड़ित भी परेशान हैं
अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की ओर हैं कि अधिवक्ताओं की मांग पर क्या कदम उठाया जाता है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
