June 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीएसटी और दिहौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार खरीद-फरोख्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love


धौलपुर,
धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक सिंगल शॉट पचफेरा .315 बोर हथियार बरामद किया गया है, जबकि दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृत्ताधिकारी मनियां खलील अहमद के सुपरवीजन में थाना दिहौली पुलिस ने यह कार्रवाई की। डीएसटी टीम के कांस्टेबल भागीरथ (277) द्वारा मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आनंद कुमार एएसआई ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार नसीलपुर रोड क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवक अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मौहर सिंह पुत्र कन्हैयालाल निवासी ढौढ़ी का पुरा थाना मनियां, राजेश पुत्र कमल सिंह निवासी नसीलपुर थाना दिहौली तथा प्रधान सिंह पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी नसीलपुर थाना दिहौली शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 119/2026 के तहत धारा 112 बीएनएस एवं 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लोकेश द्वारा की जा रही है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे अवैध हथियारों की खरीद एवं सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *