June 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चौरसिया कल्याण समिति ने मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया

1 min read
Spread the love

चौरसिया समाज ने 43 मेधावियों को छात्रवृत्ति दिया

अयोध्या में चौरसिया कल्याण समिति ने मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया

अयोध्या। जिले में चौरसिया कल्याण समिति ने मेधावियों का सम्मान एवं छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया।अयोध्या धाम के बूथ नंबर चार स्थित श्रीबालाजी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूरे जिले से हाई स्कूल में 80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कुल 43 बालक-बालिकाओं को चिह्नित कर उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति की पहली किस्त के रूप में प्रत्येक बच्चे को ₹500 नकद प्रदान किए गए। अगले माह से सभी मेधावियों के बैंक खातों में एक वर्ष तक प्रतिमाह ₹500 आते रहेंगे, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इस अवसर पर साधना लाइब्रेरी के संचालक विकास चौरसिया ने सभी बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए तथा चौरसिया कल्याण समिति के संरक्षक आसाराम वर्मा (सिटी मजिस्ट्रेट) ने समिति को ₹11,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
इसके अलावा, चौरसिया कल्याण समिति ने भाजपा अयोध्या इकाई के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एनडी यूनिवर्सिटी कुमारगंज के सेवानिवृत्त अधिष्ठाता वेद प्रकाश चौरसिया, कार्यक्रम व्यवस्थापक श्रीबालाजी धर्मशाला के संचालक भगवती चौरसिया, चौरसिया कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, महासचिव रितेश चौरसिया अंगद, कोषाध्यक्ष सतीश चौरसिया, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, नरेश जायसवाल, एसपी चौरसिया, संगठन सचिव मेवालाल चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष सीताराम चौरसिया, प्रचार सचिव अनिल चौरसिया तथा जेपी चौरसिया, सतीश चौरसिया, डॉ अनिल जायसवाल, लालजी चौरसिया, जगदेव चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, अमित चौरसिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *