June 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली, पानी एवं मौसमी बिमारियों सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

1 min read
Spread the love

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बिजली, पानी एवं मौसमी बिमारियों सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
धौलपुर,

फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में किया गया।
उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्युत के अवैध कनेक्शनों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। बरसात के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने, झूलते हुए तारों को कसने तथा विद्युत लाइनों के आसपास स्थित टेढ़े-मेढ़े पेड़ों की पहचान कर नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जलदाय विभाग की समीक्षा के दौरान एफएचटीसी तथा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत ब्लॉकवार शहरी कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर परिषद अधिकारियों को नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे जलभराव से उत्पन्न गड्ढों की मरम्मत कराने, सड़क पर निर्माण सामग्री के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में उसे हटवाने तथा सॉलिड वेस्ट प्लांट की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित एवं तर्कसंगत समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *