राम मंदिर चढ़ावा लूट पर बार एसोसिएशन का बड़ा ऐलान वकीलों में उबाल
1 min readरामनगरी अयोध्या
राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर बार एसोसिएशन ने बड़ा और सख्त रुख अपनाया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आज संगठन ने साफ कहा है कि आठों आरोपियों का केस कोई वकील नहीं लड़ेगा
यदि अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बार एसोसिएशन ने चम्पतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए धारा 173 के तहत अदालत जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी तेज कर दी गई है।

